अजमेर : जहर सेवन से संदिग्ध परिस्थितियाें में हुई विवाहिता की माैत, हत्या या आत्महत्या, जांच जारी
By: Ankur Fri, 19 Mar 2021 11:13:50
अजमेर के सिविल लाइंस थाना इलाके में एक विवाहिता की जहर के सेवन से हुई मौत का मामला सामने आया हैं जिसमें संदिग्ध परिस्थितियाें की बात सामने आ रही है। यह मौत हत्या हैं या आत्महत्या इसमें पुलिस उलझ गई हैं और जांच की जारी है। परिजनाें ने मृतका के पति महेन्द्र पर प्रताड़ित करने और जबरन जहर खिलाकर हत्या का आराेप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का मेडिकल बाेर्ड से पाेस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस के अनुसार भूणाबाय निवासी मदन सिंह की 19 वर्षीय पुत्री मोनिका काे बुधवार काे अचेत हालत में उसके परिजनाें ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दाैरान गुरुवार काे उसकी माैत हाे गई। थाना प्रभारी अरविंद चारण के अनुसार मृतका के परिजनाें ने बताया है कि मृतका माेनिका ने महेन्द्र से विवाह किया था। विवाह के बाद से ही महेन्द्र उसे प्रताड़ित करता था। महेन्द्र ने ही ममता काे जहर खिलाकर मारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े :
# बांसवाड़ा : कार्रवाई कर काटे गए बिना मास्क पहने 100 से अधिक लाेगाें के चालान
# उदयपुर : मां को कहकर निकला था कि मरने जा रहा हूं और पीछोला में कूद दी अपनी जान
# नागौर : नशीला पदार्थ पिला महिला के साथ ज्यादती, सफाई के बहाने बुलाया और किया कुकर्म
# अलवर : बेटे की मौत से पिता को लगा सदमा, डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर दी अपनी जान